रियासी (माहौर): जिला रियासी के माहौर सब-डिवीजन के अंतर्गत आने वाले बुध्धन क्षेत्र में आज एक बहुत ही दुखद सड़क हादसा पेश आया है। यहाँ एक (Eco) कार (नंबर: JK19A 4098 ) अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और सात अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।हादसे की वजह:बताया जा रहा है कि यह हादसा इको कार के अचानक (Slip) होने की वजह से हुआ है। चालक का नियंत्रण खोने के बाद गाड़ी सीधे गहरी खाई में जा गिरी।बचाव कार्य:हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुँचे और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए, सभी जख्मियों को तुरंत एक (Tipper) में डालकर (CHC Mahore) पहुँचाया गया। जहाँ डॉक्टरों द्वारा उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।वर्तमान स्थिति:अस्पताल में सात घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर मामले की जाँच शुरू कर दी है और मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।