ऐलानकटरा, 26 मार्च: श्री माता वैष्णो देवी Narayana सुपरस्पेशलिटी अस्पताल (SMVDNSH), ककरयाल की गवर्निंग बॉडी की 71वीं बैठक डॉ. के.के. तलवर (सदस्य, SMVDSB) की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में अस्पताल की प्रगति की समीक्षा के साथ जन-कल्याण के लिए कई बड़े फैसले लिए गए।बैठक में श्राइन बोर्ड के सदस्य डॉ. अशोक भान, सीईओ सचिन कुमार वैश्य, एडिशनल सीईओ आलोक कुमार मौर्य, एफए/सीएओ पवन शर्मा, डॉ. यशपाल शर्मा (कार्यकारी निदेशक, SMVDIME), सुनील नारायण (जोनल डायरेक्टर) और डॉ. एम.एम. माधवन (फैसिलिटी डायरेक्टर, NH) सहित नारायण हेल्थ के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।अस्पताल ने “दो दिल एक बिल” पहल शुरू की है, जिसके तहत विश्व स्तरीय मैटरनल केयर मात्र ₹19,999 के फिक्स पैकेज पर मिलेगी। साथ ही, अगले तीन वर्षों के लिए एक निवेश योजना को मंजूरी दी गई, जिसमें कैंसर, नेफ्रोलॉजी और कार्डियोलॉजी विभागों का विस्तार और इमरजेंसी यूनिट्स का आधुनिकीकरण शामिल है।डॉ. तलवर ने जोर दिया कि अस्पताल का विस्तार वित्तीय अनुशासन के साथ किया जाएगा। बैठक में श्राइन बोर्ड और Narayana हॉस्पिटल के बीच बिजनेस ट्रांजिशन एग्रीमेंट (BTA) को भी सराहा गया, जिससे क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और दायरा बढ़ेगा।