चंद्र ग्रहण 2026: तिथि, समय और सावधानियां

3 मार्च 2026 को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है. यह ग्रहण दोपहर 3 बजकर 20 मिनट से शुरू होकर शाम 6 बजकर 47 मिनट तक रहेगा. खास बात यह है कि यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा, इसलिए सूतक काल मान्य होगा .चंद्र ग्रहण से 9 घंटे पहले सूतक शुरू हो जाता है. इसी आधार पर 3 मार्च को सुबह 6 बजकर 20 मिनट से सूतक काल प्रभावी हो जाएगा. और ग्रहण काल के साथ ही सूतक समाप्त होगा. शास्त्रों में सूतक काल का विशेष महत्व बताया गया है. इसमें शुभ-मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं.सूतक काल के दौरान मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं और पूजा-पाठ नहीं किया जाता.चूंकि यह ग्रहण भारत में दिखाई देगा, ज्योतिषी और अंकशास्त्री डॉ. नेहा शिवगोत्रा जी ने बताया ग्रहण के दौरान सावधानियां बरतें ! इसलिए सूतक से लेकर ग्रहण समाप्ति तक भोजन, पूजा और अन्य शुभ कार्यों से परहेज करने की सलाह दी जाती है. मंदिरों में भी इस दौरान नियमित पूजा नहीं होगी. गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतने और बुजुर्गों व बच्चों की देखभाल पर भी ध्यान देने की आवश्यकता होगी. चंद्र ग्रहण का सूतक लगने से पहले ही खाने पीने की चीजों में तुलसी के पत्ते डाल देने चाहिए. ताकि ग्रहण का दुष्प्रभाव खाद्य पदार्थों पर न पड़ सके.ज्योतिषी और अंकशास्त्री डॉ. नेहा शिवगोत्रा

Leave a Comment